गोरखपुर, मई 5 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। रामगढ़ताल इलाके के एमबीबीएस कर चुके छात्र से मुंबई के मेडिकल कॉलेज में पीजी कोर्स में दाखिला दिलाने के नाम पर 26.85 लाख रुपये की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। सिद्धार्थनगर कॉलोनी निवासी छात्र के पिता गोविंद त्रिपाठी की तहरीर पर पुलिस ने बिहार के पटना निवासी अमित दूबे के खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोपी केस दर्ज होने के बाद से ही फरार था, जिसे पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। गोविंद त्रिपाठी ने पुलिस को बताया था कि बेटा विमल त्रिपाठी एमबीबीएस करके डिप्लोमा इन चाइल्ड हेल्थ कोर्स (डीसीएच) में प्रवेश के लिए तैयारी कर रहा है। इस दौरान एक विज्ञापन के जरिए अमित दुबे के बारे में पता चला कि उसकी फर्म देश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में बच्चों का प्रवेश कराती है। विज्ञापन पर वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.