मुंबई के टिकट दलाल रविंद्र का नाम मुकदमें में शामिल, हुए बयान
बरेली, अगस्त 22 -- टिकट दलाली के आरोपी मुंबई के रविंद्र साहू के बयान दर्ज कर लिये गये हैं। गुरुवार की रात तक रविंद्र मुंबई से बरेली जंक्शन आरपीएफ पहुंचा। पूछताछ में उसने टिकट दलाली में रेलवे कर्मियों के नाम भी बताये हैं। पुलिस ने रविंद्र का नाम मुकदमे में शामिल कर लिया है। बरेली जंक्शन आरपीएफ इंस्पेक्टर मयंक चौधरी ने बताया, चार जुलाई को टिकट दलाली को लेकर एक रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पीतांबरपुर स्टेशन पर टिकट पर्यवेक्षक का पकड़ा गया। मामले की जांच में मुंबई के दलाल रविन्द्र कुमार साहू का भी नाम सामने आया। मोबाइल में व्हाट्सएप नंबर पर कई टिकट भेजने की पुष्टि हुई। कुछ लेनदेन का भी रिकार्ड मोबाइल से मिला। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला रविंद्र साहू के माध्यम से टिकट दलाली की खेल चलता था। वर्तमान में रविंद्र मुंबई में रहता है। 20 अगस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.