मुंबई के जादूगर आरपी राजू ने गोला में बनाया अनोखा विश्व रिकॉर्ड
लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 2 -- गोला गोकर्णनाथ। धर्मनगरी गोला गोकर्णनाथ में शुक्रवार को भारत के नाम एक नया विश्व कीर्तिमान बनने का दावा किया जा रहा है। कपिलश फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुंबई के मशहूर जादूगर आरपी राजू ने अब तक कंबोडिया के नाम दर्ज रिकार्ड तोड़कर उसे भारत के पाले में ला दिया। यह कीर्तिमान स्थापित करने पर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की ओर से उनको प्रमाणपत्र दिया गया। कपिलश फांडेशन के राष्ट्रीय संयोजक, विश्व रिकार्ड विजेता यतीश शुक्ला और अध्यक्ष शिप्रा खरे के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन सपा के पूर्व विधायक विनय तिवारी और भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने संयुक्त रूप से किया। यतीश ने बताया कि एक घंटे में जादू की 30 ट्रिक दिखाने का विश्व रिकार्ड अब तक कंबोडिया के नाम था।
जादू के करतब शुक्रवार को गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.