जमशेदपुर, नवम्बर 9 -- नवी मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने एक बड़े ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड गैंग का पर्दाफाश किया है, जिसने पूरे देश में हजारों लोगों को ठगने के साथ-साथ जमशेदपुर के 21 लोगों को भी शिकार बनाया। इस गैंग ने गेम खेलो और दोगुना पैसा कमाओ के झांसे में लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की थी। केवल जमशेदपुर से ही 15 दिन के अंदर 26 लाख रुपये ठग लिए गए थे। जमशेदपुर के खातों से भी लेनदेन जांच में यह खुलासा हुआ है कि गैंग ने जमशेदपुर के अलग-अलग इलाकों के 21 पीड़ितों को अपने जाल में फंसाया था। इनलोगों से लिए गए पैसे मुंबई, पुणे, हैदराबाद और बेंगलुरु के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि झारखंड से जुड़े खाते किस एजेंट या माध्यम के जरिए सक्रिय किए गए थे। क्राइम ब्रांच नवी मुंबई ने इस मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.