नई दिल्ली, मार्च 8 -- मुंबई : मुंबई के एक अस्पताल को रविवार शाम 4 बजे बम से उड़ाने की धमकी दी गई। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों को जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस धमकी भरा ईमेल भेजने वाले का पता लगा रही है। पुलिस के अनुसार, अस्पताल को ईमेल शनिवार रात करीब 11 बजे प्राप्त हुआ। इस चेतावनी के बाद मरीजों और स्टाफ में डर फैल गया। सूचना मिलने पर मुंबई पुलिस के बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड ने हॉस्पिटल की पूरी जांच की। हालांकि तलाशी में कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। पुलिस ईमेल भेजने वाले व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रही है।पुलिस ने बताया कि इस हफ्ते की शुरुआत में हैदराबाद मौसम केंद्र के ऑफिस को ईमेल से बम की धमकी मिली थी। इसके बाद कर्मचारियों को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। पुलिस ने बम स्क्वाड के साथ मिलकर जगह की अच्छी तरह से तलाशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.