नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- मुंबई इंडियंस को गुरुवार को आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई ने संजू के शतक की बदौलत मुंबई के सामने 208 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन मुंबई की टीम 19 ओवर में सभी विकेट खोकर 104 रन ही बना सकी। गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने भी काफी निराश किया। मुंबई की रनों के लिहाज से ये आईपीएल के इतिहास में सबसे बड़ी हार भी है। पांच बार की चैंपियन जारी सीजन में खराब फॉर्म से गुजर रही है और सात मैच खेलते हुए पांच मुकाबले गंवा दिए हैं। वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई के खिलाफ मुकाबले के दौरान मुंबई की हालत खराब देख फ्रेंचाइजी के मालिक आकाश अंबानी भी नहीं रुके और मैच छोड़कर चले गए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।आकाश अंबानी ने नहीं देखा पूरा मैच मुंबई इंडियंस की टीम टूर्नाम...