मुंबई की महिला ने दून में की जमीन की फर्जी रजिस्ट्री
देहरादून, जुलाई 27 -- रायपुर इलाके में एक कीमती जमीन को मुंबई की रहने वाली एक महिला ने मालकिन बताकर धोखे से दूसरों को बेच दिया। जांच में फर्जीवाड़ा सही पाए जाने पर अब रायपुर थाने में आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। नेहरूग्राम, रायपुर निवासी आदेश कुमार यादव ने मामले की तहरीर दी। उनका कहना है कि मौजा रायपुर में उनकी 0.935 हेक्टेयर जमीन है। आरोप है कि मुंबई के जहांगीर मेंशन, गोरेगांव की रहने वाली संगीता कुमारी ने खुद को देहरादून के नेहरूग्राम का निवासी बताया। इसके बाद 22 जून 2012 को इस जमीन की फर्जी मालकिन बनकर इसे हल्द्वानी निवासी पुष्पेन्द्र सिंह और टिहरी गढ़वाल निवासी विकास भट्ट को बेच दिया। इस पूरी डील में मुंबई के ही एक व्यक्ति ने एजेंट की भूमिका निभाई, जबकि दून के दो लोगों ने गवाही दी। जमीन के अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.