देहरादून, फरवरी 26 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में मुंबई की एक बुजुर्ग महिला की जमीन फर्जीवाड़े से हड़पने का मामला सामने आया है। न्यायालय एसीजेएम चतुर्थ के आदेश पर प्रेमनगर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुंबई के कांदिवली निवासी रीटा रानी अग्रवाल के अनुसार उनके पति राजीव कुमार ने वर्ष 2015 में पछवादून के हरनौल में दो संपत्तियां खरीदी थीं। एक जमीन सुनील डोभाल और दूसरी अर्चना गुप्ता से दीवान सिंह मनोला के जरिए ली गई थी। रजिस्ट्री के बाद राजीव कुमार का निधन हो गया। जब पीड़िता जमीन देखने पहुंचीं तो एक प्लॉट पर आशिम नाम के व्यक्ति ने मकान बनाया हुआ था। दूसरे पर माया थापा व होम बहादुर अपना हक जता रहे थे। इस मामले में पीड़िता के बेटे ने एसआईटी से शिकायत की थी। एसआईटी जांच में सुनील, अर्चना, दीवान,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.