मुंबई की तीन ट्रेन लेट होने से टाटानगर में हावड़ा व शालीमार के यात्री परेशान
जमशेदपुर, जून 8 -- जमशेदपुर। मुंबई से आने वाली ट्रेनें चार-पांच घंटे लेट चल रही है। इससे टाटानगर से खड़गपुर, हावड़ा, शालीमार और संतरागाछी जाने वाले दर्जनों यात्री पर परेशान है। जानकार बताते हैं कि, रविवार को मुंबई से ही हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस हावड़ा मेल और शालीमार एक्सप्रेस को लेट से रवाना किया गया था। इससे तीनों ट्रेन सोमवार को टाटानगर में लेट से आ रही है। इसके अलावा बिहार, बंगाल और ओडिशा मार्ग की कई ट्रेन सुबह में लेट से टाटानगर आई है। बताया जाता है कि ट्रेनों को समय से चलाने की योजना से एक वाणिज्य निरीक्षक की टाटानगर में विशेष तौर पर तैनाती हुई है ताकि परिचालन विभाग से समन्वय बनाकर यात्री ट्रेनों को समय से चलाया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.