मुंबई की टीम ने नवीगंज में फ्लाईओवर का किया परीक्षण
मैनपुरी, अगस्त 22 -- नेशनल हाईवे 34 स्थित नवीगंज फ्लाईओवर की संरचनात्मक सुरक्षा और मजबूती का आकलन करने के लिए शनिवार दोपहर तकनीकी विशेषज्ञों की टीम ने विस्तृत निरीक्षण किया। यह जांच मुंबई से आई एक विशेष तकनीकी ऑडिट टीम की देखरेख में संपन्न हुई। परीक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने हाइड्रोलिक लिफ्ट की मदद से ओवरब्रिज के ऊपरी और निचले हिस्सों की गहराई से जांच की। टीम ने मुख्य रूप से ब्रिज के पिलर, कंक्रीट स्लैब और गार्डर की मजबूती को परखा। इसके साथ ही कंक्रीट में किसी भी संभावित दरार, घिसाव या अन्य तकनीकी खामियों की सूक्ष्मता से पड़ताल की गई। कंपनी अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह हर तीन महीने में आयोजित होने वाला एक नियमित आंतरिक सेफ्टी ऑडिट है। इसका मुख्य उद्देश्य फ्लाईओवर के सुरक्षा मानकों और निर्माण गुणवत्ता को बनाए रखना है। जांच के दौरान यदि क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.