मुंबई, जून 24 -- लंबे समय से भीषण गर्मी और उमस से बेहाल मुंबईकरों के लिए आखिरकार अच्छी खबर आ गई है। मुंबई में बहुप्रतीक्षित मॉनसून ने अपनी आमद दर्ज करा दी है। हालांकि, इस साल मॉनसून अपने तय समय (11 जून) से करीब 13 दिन की देरी से मुंबई पहुंचा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, मंगलवार को हुई झमाझम बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत दी है। इसके साथ ही, IMD ने बुधवार और गुरुवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिसके तहत अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश, गरज के साथ छींटे और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।1951 के बाद से तीसरी सबसे बड़ी देरी IMD के आंकड़ों पर गौर करें तो 1951 के बाद से यह संयुक्त रूप से मॉनसून की तीसरी सबसे बड़ी देरी है। इससे पहले मुंबई में सबसे अधिक देरी से मॉनसून 25 जून को (साल 1959, 2019 और 2022 में) पहुंचा था। इ...