खगडि़या, जुलाई 6 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि खगड़िया रूट में चलने वाली कई ट्रेनें सोमवार को अपने निर्धारित समय से देरी से चली। जिससे रेल यात्री परेशान रहे। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार 09189 मुंबई-कटिहार समर स्पेशल ट्रेन करीब सवा 14 घंटे देरी से चली। वहीं 03303 अप कटिहार-समस्तीपुर मेमू करीब पौने तीन घंटे लेट चली। इधर 03408 कटिहार-भागपलुर स्पेशल ट्रेन करीब पौने तीन घंटे विलंब से पहंुची। जबकि 63349 सहरसा-समस्तीपुर मेमू करीब सवा घंटे लेट चली। इधर 01666 अगरतला-रानीकमलापति स्पेशल ट्रेन ढाई घंटे लिवंब से चली। वहीं 55565 अप सहरसा-समस्तीपुर पैसेजर करीब डेढ़ घंटे देरी से पहंुची। इधर अन्य कई ट्रेनें भी विलंब से चल रही थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...