प्रयागराज, दिसम्बर 24 -- मुंबई और पुणे से प्रयागराज आने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने तीन विशेष वन वे ट्रेनों का संचालन किया है। ट्रेन नंबर 01007 छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-प्रयागराज वनवे विशेष ट्रेन 26 दिसंबर को मुंबई से चलकर शनिवार दोपहर दो बजे प्रयागराज आएगी। वहीं, 01411 पुणे-प्रयागराज वनवे स्पेशल पुणे से शनिवार की रात 07:55 बजे चलकर सोमवार रात दो बजे प्रयागराज पहुंचेगी। इसी तरह 01499 पुणे-प्रयागराज वनवे स्पेशल 31 दिसंबर की रात पुणे से रात 07:55 बजे चलकर एक जनवरी की रात दो बजे प्रयागराज आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.