जमशेदपुर, फरवरी 8 -- जमशेदपुर। टाटानगर से गुजरने वाली हावड़ा मुंबई गीतांजलि एक्सप्रेस और खड़गपुर टाटानगर समेत अन्य ट्रेनों से औचत जांच अभियान में 278 बिना टिकट यात्री पकड़े गए। दक्षिण पूर्व जोन के आदेश पर शुरू विशेष टिकट जांच अभियान से रेलवे को 1 लाख 76 हजार से ज्यादा रुपए का राजस्व मिला है। रेलवे के अनुसार लोगों को सही टिकट पर यात्रा के लिए जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष जांच अभियान चलता है। इधर टाटानगर में भी रेलवे प्रावधान उल्लंघन के आरोप में कई लोगों को पकड़कर जुर्माना वसूला गया। ट्रेनों और स्टेशन पर जांच अभियान में टिकट निरीक्षक के साथ आरपीएफ के जवान भी शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.