नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार शाम नेटवर्क में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते विमान सेवाओं से जुड़ी प्रक्रियाएं प्रभावित हुईं। शाम करीब 7:05 बजे शुरू हुई इस समस्या का असर लगभग 50 मिनट तक रहा। इससे इंडिगो और एयर इंडिया की उड़ानों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट के प्रस्थान हॉल में अफरातफरी जैसी स्थिति बन गई। नेटवर्क में गड़बड़ी के कारण चेक-इन प्रक्रिया धीमी पड़ गई, बोर्डिंग गेट में बदलाव करने पड़े और विमान के चालक दल की गतिविधियों में देरी हुई। यह भी पढ़ें- कल का मौसम: बुधवार को 24 राज्यों में होगी बारिश, 150 की रफ्तार से चलेगी हवा रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्डिंग के दौरान यात्रियों के टिकट स्कैन करने वाले उपकरणों की रफ्तार भी धीमी हो गई। इस दौरान यात्रियों को उड़ा...