नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- मुंबई से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल-1 में गुरुवार शाम को आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मुंबई अग्निशमन विभाग ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। शाम 7:05 बजे आग को प्रथम स्तर (लेवल-1) की घोषित किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग टर्मिनल-1 के 1बी सर्कल में स्थित सीसीटीवी सर्वर रूम में लगी। बीएमसी के अधिकारियों ने बताया कि आग इमारत के ग्राउंड फ्लोर तक ही सीमित रही, जो एक मंजिला इमारत है। रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आग को पूरी तरह काबू में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हवाई अड्डे के अन्य परिचालन पर अभी कोई असर की जानकारी नहीं मिली है। घटना की वजह का अभी पता नहीं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.