फरीदाबाद, अप्रैल 11 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। आईएमटी चौक के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर शुक्रवार रात हादसा हो गया। यहां एक के बाद एक दो कार और एक ट्रैक्टर आपस में भिड़ गए। गनीमत रही कि इस घटना में किसी को भी चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और हालात को काबू में किया। जानकारी के अनुसार, सौरव नामक युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर जा रहे थे, तभी आईएमटी चौक के पास उनके ट्रैक्टर का टायर पंचर हो गया। इसके बाद उन्होंने माल शिफ्ट करने के लिए दूसरा ट्रैक्टर बुलाया, जिसे पीछे खड़ा कर दिया गया। इसी दौरान एक टाटा टियागो कार भी वहां आकर रुकी, जिसका टायर भी पंचर था।कार चालक ने मदद मांगी, जिस पर वे उसका टायर बदलने में जुट गए। इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक अन्य कार ने खड़ी टाटा टियागो को जोरदार टक्कर मार दी...