प्रयागराज, अगस्त 14 -- प्रयागराज से मुंबई और गुजरात जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवे बोर्ड ने प्रयागराज क्षेत्र से चलने वाली तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को नियमित करते हुए उन्हें अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलाने की मंजूरी दे दी है। इनमें प्रयागराज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस, प्रयागराज जंक्शन-उधना और सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस शामिल हैं। सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि स्पेशल ट्रेन 04151/52 प्रयागराज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल अब 20436/35 प्रयागराज-लोकमान्य तिलक टर्मिनस अमृत भारत एक्सप्रेस के रूप में चलेगी। 20436 प्रयागराज से शुक्रवार को शाम 6:10 बजे रवाना होकर शनिवार शाम 3:45 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में 20435 लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शनिवार शाम 5:20 बजे चलकर रविवार दोपहर 12:40 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।...