नई दिल्ली, दिसम्बर 30 -- गत चैंपियन मुंबई इंडियन्स ने महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया की पूर्व लेग स्पिनर क्रिस्टन बीम्स को स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया। बीम्स ऑस्ट्रेलिया के विश्व कप अभियानों में अहम भूमिका निभा चुकी हैं। वह 2017 एकदिवसीय विश्व कप में सबसे अधिक विकेट चटकाने वाली खिलाड़ियों की सूची में तीसरे स्थान पर थीं। कोचिंग में आने से पहले बीम्स ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में एक टेस्ट, 30 एकदिवसीय और 18 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। उन्होंने महिला बिग बैश लीग में भी 45 टी20 मैच खेले। बीम्स के अंतरराष्ट्रीय करियर की बात कें तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए सिर्फ 1 टेस्ट मैच खेला है जिसमें उन्हें 11 ओवर की गेंदबाजी के बावजूद एक भी विकेट नहीं गिरा है। उन्होंने 30 महिला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं जिनमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.