नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- मुंबई इंडियंस (एमआई) द्वारा आईपीएल 2027 से पहले कोचिंग स्टाफ में बदलाव का सिलसिला जारी है। मुंबई ने तीन और कोच की छुट्ट कर दी है। एमआई ने लसिथ मलिंगा, पारस म्हाम्ब्रे और कार्ल हॉपकिंसन से नाता तोड़ लिया है। फ्रेंचाजी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। श्रीलंका के पूर्व दिग्गज पेसर मलिंगा आईपीएल में एमआई के लिए के साथ 11 साल खेलने के बाद 2018 सीजन के दौरान बॉलिंग मेंटर के तौर पर सपोर्ट स्टाफ में शामिल हुए। उन्होंने आईपीएल 2024 से पहले शेन बॉन्ड की जगह औपचारिक रूप से टीम के फास्ट-बॉलिंग कोच का पद संभाला था।म्हाम्ब्रे और हॉपकिंसन कब जुड़े? म्हाम्ब्रे आईपीएल 2025 से पहले एडिशनल बॉलिंग कोच के तौर पर शामिल हुए थे। वह 2024 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के बॉलिंग कोच थे। वहीं, हॉपकिंसन 2024 में एमआई के फील्डिंग कोच ब...