मुंबई इंडियंस ने पूरा किया ऐतिहासिक 'तिहरा शतक', इस मामले में दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी बनी MI
नई दिल्ली, मार्च 30 -- मुंबई इंडियंस के लिए रविवार 29 मार्च का दिन कई मायनों में ऐतिहासिक साबित हुआ। मुंबई इंडियंस ने पहली बार 13 साल में आईपीएल का अपना पहला मैच जीता है। इसके अलावा एमआई ने अपने इतिहास की सबसे बड़ी रन चेज भी की, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आईपीएल 2026 के दूसरे मैच में टॉस होते ही मुंबई इंडियंस ने एक ऐतिहासिक तिहरा शतक भी पूरा कर लिया था, जो आईपीएल क्या, दुनिया की कोई अन्य फ्रेंचाइजी टीम इस उपलब्धि को हासिल नहीं कर पाई है। दरअसल, मुंबई इंडियंस रविवार 29 मार्च को दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी टीम बन गई, जिसने 300 टी20 मैच खेले हैं। मुंबई इंडियंस के लिए ये 278वां आईपीएल मैच था, जबकि 22 मुकाबले मुंबई इंडियंस ने चैंपियंस लीग टी20 में खेले हैं। इस तरह कुल 300 टी20 मैच मुंबई इंडियंस ने खेल लिए हैं। दो और टीमें 300 या इससे ज्यादा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.