नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- 5 बार की चैंपियनस मुंबई इंडियंस ने आगामी आईपीएल 2027 सीजन से पहले अपने नए हेड कोच का ऐलान कर दिया है। यह जिम्मेदारी वेस्टइंडीज के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड को सौंपी गई है, जो एमआई को बतौर प्लेयर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और वह कप्तान हार्दिक पांड्या के भी खास दोस्त हैं। हाल ही में श्रीलंकाई लीजेंड महेला जयवर्धने ने मुंबई इंडियंस के हेड कोच का पद छोड़ा था, जिसके बाद पोलार्ड को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक जो आईपीएल में 5 खिताब जीते हैं, उसमें पोलार्ड बतौर खिलाड़ी टीम में शामिल थे। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी नंबर-1, अभिषेक चौथे पायदान पर; टी20 में बेस्ट स्ट्राइक रेट MI का हेड कोच बनने पर पोलार्ड ने कहा, "मुंबई इंडियंस के हेड कोच की भूमिका निभाना मेरे लिए सम्मान की बात है। MI मेरी ज़िंदग...