मुंबई इंडियंस को कोलकाता मुकाबले से पहले लगा झटका, मिचेल सैंटनर-विल जैक्स होंगे बाहर
नई दिल्ली, मार्च 28 -- आईपीएल 2026 का आगाज शनिवार से हो रहा है। पहला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट का दूसरा मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और तीन बार ट्रॉफी अपने नाम करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा। हालांकि मुंबई को मुकाबले से पहले झटका लगा है। टीम के विदेशी खिलाड़ी मिचेल सैंटनर और विल जैक्स शुरुआती मैच में नहीं खेल पाएंगे। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और दो अन्य प्रमुख खिलाड़ी आगामी मैच से कुछ ही दिन पहले वानखेड़े स्टेडियम में टीम के अनिवार्य प्रशिक्षण सत्र से अनुपस्थित रहे। मिचेल सैंटनर ने हाल ही में टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड की टीम का नेतृत्व किया था और टीम को फाइनल तक पहुंचाया था। वह इसके बाद अफ्रीका के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.