मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच केरन पोलार्ड पर क्यों लगा जुर्माना? एक डिमेरिट पॉइंट भी
नई दिल्ली, मई 15 -- मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 बहुत ही खराब रहा है। टीम प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो चुकी है हालांकि गुरुवार को उसने पंजाब किंग्स को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दिया। हालांकि मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच केरन पोलार्ड पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा है। इसके अलावा एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। पोलार्ड को 'अपशब्दों के इस्तेमाल' का दोषी पाया गया है। आईपीएल की तरफ से शुक्रवार को जारी बयान के मुताबिक पोलार्ड को खिलाड़ियों और टीम ऑफिशियल्स के लिए बनी आईपीएल की आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। उन्होंने आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.3 के उल्लंघन का दोषी पाया गया है। ये आर्टिकल अपशब्दों के इस्तेमाल से जुड़ी है। यह भी पढ़ें- VIDEO: अर्शदीप सिंह फिर विवादों में, तिलक व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.