नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर नियम के बढ़ते विरोध को एक नई आवाज मिली है। मुंबई इंडियंस के पूर्व ऑलराउंडर का मानना है कि इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन ऑलराउंडरों की स्किल्स का कम इस्तेमाल करता है, जिसका असर इंटरनेशनल टीमों पर पड़ सकता है। कीरोन पोलार्ड लंबे समय से आईपीएल का हिस्सा हैं। वह 2010 से अलग-अलग भूमिकाओं में आईपीएल से जुड़े रहे हैं। मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड ने बिना किसी लाग-लपेट के कहा, "अगर आप मुझसे पर्सनली पूछें कि मुझे यह पसंद है या नहीं, तो मैं सीधे कह सकता हूं: मैं इसका फैन नहीं हूं। इससे छुटकारा पाने की बात करें तो, यह मेरे बस की बात नहीं है। लेकिन जैसा कि मैंने कहा, इसने टी20 क्रिकेट में स्कोर जरूर बढ़ाया है। क्या इंटरनेशनल क्रिकेट में भी इसका वैसा ही असर हुआ है? मैंने सच में इस पर ज्यादा ध्यान...