नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- मुंबई इंडियंस अपनी रणनीति के लिए फेमस रही है। यही कारण है कि मुंबई इंडियंस के कैबिनेट में आज आईपीएल की 5 ट्रॉफी रखी हुई हैं। हालांकि, आईपीएल 2026 मुंबई इंडियंस के लिए अब तक अच्छा नहीं रहा है। अगर ऐसा ही रहा तो आईपीएल के इतिहास का मुंबई इंडियंस के लिए ये सबसे खराब सीजन भी हो सकता है। बुधवार 29 अप्रैल को मुंबई इंडियंस लीग फेज का अपना 8वां मुकाबला खेलने उतरी, लेकिन हैरानी की बात ये रही कि जिस खिलाड़ी को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मुंबई इंडियंस ने मैदान पर उतारा, उसका इस्तेमाल तक मुंबई इंडियंस ने नहीं किया। आईपीएल 2026 के 41वें लीग मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। ऐसा लग रहा था कि मुंबई इंडियंस इस मैच को जीत जाएगी, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद ने 19वें ओवर में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.