नई दिल्ली, जनवरी 26 -- विमेंस प्रीमियर लीग यानी WPL 2026 के 16वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की स्टार ऑलराउंडर नेट सिवर-ब्रंट ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया है। वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने WPL इतिहास का पहला शतक जड़ा। अब तक इस लीग में किसी भी बल्लेबाज ने शतकीय आंकड़ा नहीं छुआ था, लेकिन सिवर-ब्रंट ने इस सूखे को खत्म करते हुए मात्र 57 गेंदों में 100 रनों की अविश्वसनीय पारी खेली। उनकी इस उपलब्धि पर स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के साथ-साथ उनके साथियों और यहां तक कि विपक्षी खिलाड़ियों ने भी खड़े होकर उनका अभिवादन किया। नेट सिवर-ब्रंट की यह पारी आक्रामकता और संयम का बेहतरीन मिश्रण थी। उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट लगाते हुए 16 शानदार चौके और 1 गगनचुंबी छक्का ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.