मुंबई, फरवरी 17 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की। इसके बाद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि राष्ट्रपति मैक्रों से मुंबई में मिलना बहुत ही शानदार रहा। उन्होंने आगे लिखा कि राष्ट्रपति मैक्रों ने बताया कि उन्हें मुंबई शहर काफी पसंद आया। इसके अलावा मुंबई में सुबह की जॉगिंग का भी उन्होंने खूब लुत्फ उठाया।पोस्ट में क्या लिखापीएम मोदी ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति और मित्र इमैनुएल मैक्रों से मिलकर काफी खुशी हुई और उन्हें मुंबई वास्तव में ही बेहद पसंद आई। मोदी ने कहाकि मेरे मित्र राष्ट्रपति मैक्रों से मुंबई में मिलकर खुशी हुई। उन्होंने मुझे बताया कि उन्हें शहर पसंद आया और उन्होंने सुबह दौड़ का भी मजा लिया। उल्ले...