मुंबई अग्निकांड में पिपरी के दो युवकों की मौत
सिद्धार्थ, अक्टूबर 25 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। मुंबई के साकीनाका स्थित रशीद कंपाउंड में हुए भीषण अग्निकांड में इटवा क्षेत्र के पिपरी बुजुर्ग गांव निवासी दो युवकों की मौत हो गई। हादसे में पहले राजेश (30) पुत्र मुन्नीलाल की मौत हुई थी जबकि गंभीर रूप से झुलसे तौफीक (24) पुत्र साबिर ने शनिवार को दम तोड़ दिया। दोनों की मौत की खबर से परिवारों में कोहराम मच गया।मुंबई में 20 अक्टूबर की रात रशीद कंपाउंड में भीषण आग लग गई थी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। घायलों में शामिल तौफीक की शनिवार को मौत हो गई। दोनों मृतक इटवा ब्लॉक के पिपरी बुजुर्ग गांव के निवासी थे। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से ग्रामीणों में भी गम का माहौल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.