नई दिल्ली, मई 12 -- बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने सोमवार को जलाशयों में जलस्तर घटने के मद्देनजर एहतियाती उपाय के तौर पर 15 मई से महानगर में 10 प्रतिशत पानी की कटौती की घोषणा की। बीएमसी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह पानी की कटौती ठाणे, भिवंडी और आसपास के इलाकों में की जाने वाली आपूर्ति पर भी लागू होगी। विज्ञप्ति के अनुसार, 'पानी की कटौती तब तक लागू रहेगी, जब तक कि पर्याप्त वर्षा से महानगर को जल आपूर्ति करने वाले जलाशयों में जल का स्तर पर्याप्त मात्रा में नहीं बढ़ जाता है। यह निर्णय झीलों में घटते जलस्तर और अगले वर्ष अल नीनो और हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) पैटर्न से जुड़े सामान्य से कम मानसून के पूर्वानुमान को देखते हुए लिया गया है।' विज्ञप्ति में बताया गया है कि बढ़ते तापमान, बढ़ते वाष्पीकरण और जलाशयों का जलस्तर और ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.