मुंबई: छात्रा के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामला रद्द
नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- बॉम्बे हाई कोर्ट ने मंगलवार को 20 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्रा के खिलाफ दर्ज एक आपराधिक मामले को रद्द कर दिया। छात्रा पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद एक विवादास्पद टिप्पणी को रीपोस्ट करने का आरोप था। कोर्ट ने माना कि यह एक अकेला मामला था, जिसमें छात्र ने खुद ही पोस्ट को हटा दिया और उस पर पछतावा भी जताया। जस्टिस मिलिंद जाधव की एकल पीठ ने कहा कि ऐसे मामलों में एक मौका दिया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी ध्यान दिलाया कि छात्रा पहले ही हिरासत में रहने का दंश झेल चुकी है। जस्टिस जाधव ने कहा कि एक युवा छात्रा के लिए यह एक ऐसा दाग है, जिसे आसानी से मिटाया नहीं जा सकता।
गिरफ्तारी और विवादित रीपोस्ट पुणे के एक निजी कॉलेज की छात्रा को 9 मई, 2025 को गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव से जुड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.