विकासनगर, मई 9 -- क्षेत्र के गड़ोल स्थित परशुराम मंदिर में ग्राम मुंधान की विवाहित व अविवाहित ध्यांटूडियों (लड़कियों)ने शनिवार को चांदी का छत्र चढ़ाया। इस छत्र को गांव की सभी ध्यांटूड़ियों ने आपस में धन एकत्रित कर बनवाया है। पूरे विधि विधान से परशुराम मंदिर समिति और देव कारिंदों ने चांदी के छत्र को महाराज परशुराम के मंदिर में चढ़ाया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...