गाज़ियाबाद, जून 24 -- ट्रांस हिंडन, आयुष गंगवार। हिंडन एयरपोर्ट से मंगलवार को गुजरात के मुंद्रा एयरपोर्ट के लिए पहली बार उड़ान शुरू हुई। वहीं, किशनगढ़ की उड़ान अनिश्चित काल के लिए बंद कर दी गई है। दोनों उड़ान स्टार एयर की हैं। कंपनी के पास सीमित विमान होने के चलते किशनगढ़ की उड़ान रद्द की गई है। उड़ान योजना के तहत सरकार ने हिंडन एयरपोर्ट से मुंद्रा सेक्टर को मंजूरी दी थी। स्टार एयर ने 88 सीटर विमान से हिंडन और मुंद्रा के बीच उड़ान शुरू की है। दोपहर 01:50 बजे मुंद्रा से प्रस्थान कर कर दोपहर 03:45 बजे उड़ान हिंडन पहुंची। वापसी में शाम 04:15 बजे हिंडन से प्रस्थान कर शाम 06:10 बजे मुंद्रा पहुंची। एयरपोर्ट प्राधिकरण के निदेशक डॉ. चिलका महेश ने बताया कि हिंडन एयरपोर्ट से मुंद्रा के लिए सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान होगी...