भभुआ, जुलाई 26 -- पेज चार की खबर मुंडेश्वरी मंदिर में माता रानी, महादेव व श्रीगणेश के दर्शन का मिलता हैं सौभाग्य श्रद्धालू मां मुंडेश्वरी का दर्शन कर सुख, शांति और समृद्धि की करते हैं कामना श्रावण माह में "बोल बम" व "हर-हर महादेव" के जयघोष से रहता हैं भक्तिमय भगवानपुर, संवाददाता। कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड स्थित पवरा पहाड़ी पर विराजमान मां मुंडेश्वरी का प्राचीन मंदिर अपनी ऐतिहासिक, धार्मिक और आध्यात्मिक महत्ता के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। यह भी पढ़ें- Bhabua News: मुंडेश्वरी में अंतिम शनिवार को भी नहीं उतरा हेलीकॉप्टरमंदिर की विशेषताएँ यह मंदिर अपनी अनूठी विशेषता के कारण श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां एक ही मंदिर परिसर में मां मुंडेश्वरी, चतुर्मुख महामंडलेश्वर महादेव और भगवान श्रीगणेश के दर्शन एक साथ होते है...