भभुआ, मई 27 -- लालू प्रसाद और नीतीश कुमार के बाद सम्राट चौधरी के आने की संभावना बोले ग्रामीण, केंद्र व राज्य में सरकार है, मुख्यमंत्री से बेहतर की उम्मीद (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के मुंडेश्वरी धाम में विकास के कई काम अधूरे रह गए हैं। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री की यात्रा को ले मुंडेश्वरी से अतिक्रमण हटवायाविकास की स्थिति शिलान्यास किए जाने के बाद भी आरा-मुंडेश्वरी रेल लाइन निर्माण पर काम शुरू नहीं हुआ। रोप-वे निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने और निविदा प्रक्रिया पूरी होने पर इसका भी निर्माण शुरू नहीं कराया गया। मुंडेश्वरी मंदिर सड़क मार्ग के चौड़ीकरण और उपर में पार्किंग का निर्माण कार्य भी अधूरा है। आमजनों का कहना है कि धाम परिसर में विकास काफी हुआ है। लेकिन, यह कार्य भी हो जाता तो श्रद्धालुओं को सहूलियत मिलती। विकास या...