मुंडेरा और मीरापट्टी में छापामारी, 12 पर मुकदमा दर्ज
प्रयागराज, जून 19 -- प्रयागराज। बिजली चोरों के खिलाफ शुक्रवार को अभियान चला। एसडीओ बमरौली बीरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मीरापट्टी और मुंडेरा इलाके में जांच की। जांच के दौरान कटिया मारकर बिजली का उपभोग करने वालों के घरों की वीडियोग्राफी कराई गई। बिजली के अवैध तार भी जब्त किए गए। एसडीओ बीरेंद्र सिंह ने बताया कि चार लोगों ने सीधे खंभे से तार जोड़कर बिजली चोरी की थी। वहीं आठ लोग मीटर बाईपास करके बिजली इस्तेमाल कर रहे थे। कुल 12 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- मीरापट्टी और मुंडेरा में छापामारी, 12 पर बिजली चोरी का मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.