बस्ती, अप्रैल 12 -- मुंडेरवा, हिन्दुस्तान संवाद। कस्बे के मुंडेरवा-महादेवा मार्ग पर स्थित रेलवे गेट संख्या 189 पर प्रस्तावित फ्लाईओवर के निर्माण की प्रक्रिया अब तेज हो गई है। शनिवार को राजस्व विभाग की टीम ने नायब तहसीलदार वीरबहादुर सिंह की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश और सीमांकन का कार्य शुरू किया। इस दौरान सीएचसी के गेट से लेकर बस्ती-कांटे मार्ग पर नए टैक्सी स्टैंड तक दोनों ओर जमीन चिह्नित की गई। राजस्व लेखपाल जितेंद्र सिंह और सुशील चतुर्वेदी ने इंजीनियरिंग विभाग की टीम के साथ मिलकर सड़क के दोनों किनारों पर 13-13 मीटर (करीब 43 फीट) तक नाप कर निशान लगाए। रेलवे द्वारा बनाए जाने वाले इस फ्लाईओवर के लिए लगभग 140 से अधिक मकानों को चिह्नित किया गया है, जो परियोजना की जद में आ रहे हैं। नायब तहसीलदार वीरबहादुर सिंह ने बताया कि रेलवे की मांग के अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.