मुंडेरवा में नाला निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, जांच की मांग
बस्ती, मई 27 -- बस्ती, निज संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत मुंडेरवा के दो वार्डों में चल रहे नाला निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष संजय चौधरी ने वार्ड संख्या-सात, श्रीराम नगर में निर्माणाधीन नाले में अनियमितता और मानकविहीन सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाते हुए मंडलायुक्त, जिलाधिकारी और अधिशासी अधिकारी को रजिस्टर्ड शिकायत भेजकर जांच की मांग की है। संजय चौधरी ने शिकायत में कहा है कि मुण्डेरवा-महादेवा मार्ग पर बन रहे नाले की दीवारों में मानक के विपरीत केवल सिंगल सरिया जाल लगाया जा रहा है, जबकि डबल जाल लगाया जाना चाहिए। आरोप है कि नाले के नीचे पर्याप्त बेस तैयार किए बिना ही निर्माण कराया जा रहा है, जिससे भविष्य में इसके क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। इधर वार्ड संख्या-दो गौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.