बस्ती, अप्रैल 13 -- बस्ती। मुंडेरवा पुलिस ने किशोरी को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने के आरोपित समेत चार वांछितों को गिरफ्तार कर लिया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि थाने पर दर्ज मुकदमे में आरोपी सिकन्दर शर्मा निवासी थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को मुखबिर की सूचना पर जगुई गांव मैनसिर मार्ग से रविवार को दबोच लिया गया। प्रकरण में पीड़िता की मां ने गत 20 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचना उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह को दी गई थी। आरोपी की गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानेदार प्रदीप कुमार सिंह, एसआई अनिल सिंह और आरक्षी सदानन्द सिंह शामिल रहे। वहीं मुंडेरवा पुलिस ने अलग-अलग मुकदमों में वांछित चल रहे तीन वारंटियों को भी गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...