मुंडियादल के क्रिकेट टूर्नामेंट में महुलडीया बना विजेता
चक्रधरपुर, जून 3 -- चक्रधरपुर। संवाददाता मुंडियादल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. विजय सिंह गागराई ने किया। उद्घाटन मैच महुलडीया और मंगरू -11 के बीच खेला गया। टॉस जीतकर मंगरू 11 ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए महुलडीया ने तीन ओवर में 49 रन बनाए और जीत के लिए 50 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में मंगरू 11 क्रिकेट टीम निर्धारित तीन ओवर में 34 रन ही बना सकी। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारना और खेल भावना को बढ़ावा देना है। साथ ही युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना भी इसका मुख्य लक्ष्य है। यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर में क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ आयोजन, उद्घाटन मैच में महुलडीया टीम बने वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.