मुंडा सभा ने पीड़िता को मदद का दिया भरोसा
रांची, सितम्बर 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। मुंडा सभा का प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कांटा टोली स्थित बंगाली कॉलोनी में रहने वाली खूंटी निवासी आदिवासी युवती सैलजा सांगा से मुलाकात की और उसके साथ जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने, अपशब्द व दुर्व्यवहार की घटना की जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यह घटना सोची-समझी साजिश है और सेफली घोष सहित जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज हुई, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं हुई, इसको लेकर एसपी से मुलाकात की जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में बिलकन डांग, प्रभु सहाय सांगा, अधिवक्ता सुभाष कोनगाड़ी, सोसन समद, पौलुस सहित कई शामिल थे। यह भी पढ़ें- जमुई की घटना के विरोध में अभाविप ने निकाला आक्रोश मार्च
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.