मुंडा धौड़ा में आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन
धनबाद, मई 29 -- चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड संख्या टू स्थित भाग्यलक्खी मुंडा धौड़ा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन गुरुवार को पार्षद भारती कुमारी ने किया। अन्न प्राशन कार्यक्रम भी हुआ। पार्षद भारती कुमारी ने डीसी के आदेश पर 13 लाख रुपए की लागत से केंद्र का निर्माण कराया गया। हाल, बरामदा, स्टोर रुम, किचन, शौचालय बनाया गया है। यह नगर परिषद क्षेत्र का हाईटेक आंगनबाड़ी केंद्र के रुप में विकसित किया जाएगा। यहां पर गर्भवती महिलाएं व बच्चों के टीकाकरण की भी सुविधा होगी। पारिवारिक योजनाओं का लाभ भी दिलाया जाएगा। मौके पर प्रो अरुण कुमार, सेविका हिमांशु भारती, सहायिका बासमती मरांडी, पोषण सखी ममता कुमारी शर्मा, सुनीता मुंडा, कमल मुंडा, जिमा मुंडा, अंजू देवी, सुनई सोरेन आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.