देहरादून, अप्रैल 5 -- रुड़की। लक्सर क्षेत्र के मुंडा खेड़ा गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब एक विशालकाय मगरमच्छ गांव के पास दिखाई दिया। रात में मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई और लोग घरों से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित काबू कर लिया। इसके बाद उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने की तैयारी की गई। घटना के बाद गांव में डर का माहौल बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...