चाईबासा, मई 10 -- गुवा, संवाददाता। नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत दिरीबुरु पंचायत के ठाकुरा गांव में रविवार को गांव के देवरी प्रधान चाम्पिया की अध्यक्षता में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। यह भी पढ़ें- ठाकुरा गांव की विशेष ग्राम सभा में नए मुंडा चयन को लेकर सहमतिग्राम सभा में चर्चा ग्राम सभा में गांव के मुंडा दामु चाम्पिया को गुवा सेल में नौकरी मिलने के मुद्दे पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई। ग्रामीणों ने कहा कि गांव का मुंडा एक साथ दो जिम्मेदारियां नहीं निभा सकता। या तो वह गांव का मुंडा रहे अथवा सेल में नौकरी करे। दोनों में से किसी एक पद को चुनना होगा। इस मुद्दे को लेकर ग्राम सभा में विस्तृत चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- सहायक आचार्य बनने के बाद ग्राम प्रधान विश्वनाथ महतो ने सौंपा इस्तीफामुंडा का बहिष्कार बैठक में मुंडा दामु चाम्पिया को भी बुला...