मेरठ, मई 2 -- मुंडाली-किठौर मार्ग पर सड़क पार कर रहे अधेड़ उम्र के व्यक्ति को तेज गति से आ रहे एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अधेड़ को गंभीर चोट आईं, जिससे वह लहूलुहान हालत में बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और अधेड़ को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक सवार भी हादसे में घायल हो गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पीएम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं मामले में अभी मृतक पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। यह भी पढ़ें- मुंडाली में बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत, मचा कोहराम मो. इस्तेकार अली (55) पुत्र हनीफ निवासी गांव मुंडाली खेती करता था। खरखौदा-मुंडाली मार्ग पर शनिवार को वह घर के सामने सड़क पार कर रहा था ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.