मेरठ, मई 15 -- मुंडाली थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में विवाहिता और दो युवतियों के आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। दो घटनों में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि तीसरी युवती की कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई। परिजनों ने गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया। हालांकि अभी तक किसी ने भी तहरीर नहीं दी है। गढ़ रोड स्थित सिसौली गांव निवासी विनोद राज मिस्त्री है। उसके तीन बच्चे हैं। 10 वर्ष पूर्व की उसकी शादी थाना किठौर क्षेत्र के गांव माछरा की रहने वाली 30 वर्षीय शोभा से हुई थी। शोभा सिलाई का काम करती थी। घर में आर्थिक तंगी को लेकर क्लेश रहता था। शुक्रवार को दंपति में विवाद हो गया, जिसके बाद शोभा ने जहर खा लिया। आनन-फानन में मेडिकल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव ...