मुंडाली पुलिस ने 15 गाड़ियों को किया सीज
मेरठ, मई 20 -- संदिग्ध व अवैध रूप से क्षेत्र की सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों की सूचना पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान 15 गाड़ियों को सीज किया गया है। वाहनों के कागजात चेक किए तो उनमें अधिकतर गाड़िया दिल्ली नंबर की एक्सपायर निकली। जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दिया। इसके अलावा कुछ गाड़ियां ऐसी थी। पुलिस का कहना है कि अभी अभियान जारी रहेगा। किठौर सर्किल ऑफिसर प्रमोद कुमार सिंह के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। सीओ ने बताया कि चेकिंग के दौरान थार गाड़ी सहित कुल 15 गाड़ियों को सीज किया गया। जिनमें सेंट्रो, होंडा सिटी, डिजायर, स्विफ्ट डिजायर, क्रेटा, वैगनॉर, एमेज, आई 10 आदि सहित दिल्ली नंबर की ऐसी थी, जो एक्सपायर हो चुकी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.