साहिबगंज, दिसम्बर 25 -- राजमहल/तीन पहाड़ प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मुंडली मिशन के गिरजाघर (चर्च) में गुरुवार को प्रभु ईशु का जन्म (क्रिसमस)के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। मौके पर चर्च के फादर मारियानुस लकड़ा ने उपस्थित सभी अनुयायी को प्रभु यीशु के बताए हुए मार्ग पर चलने की बात कही ओर शांति का संदेश दिया।प्रभु यीशु के जन्म पर गिरजाघरों में ईसाई समुदाय के लोग नए परिधान में चर्च पहुंचे थे और सुबह से ही माइक पर प्रभू यीशु के जन्म से संबंधित कोरल गीत , भजन एवं खुशियां मनाई जा रही थी।लोग एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। चर्च में सुबह वैसे लोग पहुंचे थे जो रात में शामिल नहीं हो पाए थे। मुरली मिशन में पढ़ने वाले बच्चों को चॉकलेट और टॉफियां बांटी गई। फादर ने कहा कि क्रिसमस पर्व का दिन है दिन प्रभु ईशु का जन्म हुआ था ओर हमें ...