साहिबगंज, अप्रैल 5 -- तीनपहाड़। ईसाई समुदाय के द्वारा मनाया जाने वाला ईस्टर संडे रविवार को कैथोलिक चर्च मुण्डली में मनाया गया, मान्यता है कि इसी दिन प्रभु फिर से जीवित हो गए थे और ईश्वर के बेटे के रूप में जन्म लिए थे, वे पाप को खत्म कर सच्चाई को कायम करने के लिए धरती पर आए थे इस दौरान फादर साईलेंन मिंज के द्वारा मिशा पूजा और बाइबल पाठ पढ़ा गया तथा लोगो को प्रभु के बताए मार्ग पर चलने को कहा।इस दौरान फादर मारनियास लकड़ा सहित काफी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग मोजूद थे ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...