मुंडन से लौट रहा टेंपो पलटा, नाई की मौत
पीलीभीत, अप्रैल 7 -- बरखेड़ा। इलाबांस देवल में मुंडन करा कर परिवार को लेकर लौट रहा टेंपों पलट गया। हादसे में नाई की मौत हो गई। परिजनों को सूचित किया गया है। पुलिस को मामले में जानकारी दी गई है। बीसलपुर से अशोक कुमार उनकी पत्नी विनीता अपने पुत्र अमन का मुंडन करा कर इलाबांस देवल से लौट रहे थे। टेंपो बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद निवासी चालक रामकुमार चला रहा था। टेंपों में विनीता की जेठानी सरोज, सास शांतिदेवी और देवरानी रेखा भी थी। टेंपो बरखेड़ा से आगे भैसहा ग्वालपुर तिराहे के पास अनियंत्रित होकर मोड पर पलट गया। टेंपों में सवार नाई फूलचंद की हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। बताया जा रहा है की मृतक की जेब में रखे पैसे और मोबाइल गायब है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.